पटना ग्रामीण: चुनावी हार के बाद सदाकत आश्रम में सन्नाटा, कांग्रेस कार्यालय खाली
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई गहरे मायूसी के दौर से गुजर रही है। पटना के सदाकत आश्रम स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ रहती थी, वहां चुनाव परिणाम आने के बाद दूसरे दिन शनिवार की सुबह से ही कार्यालय दोपहर 3 बजे तक लगभग खाली दिखा।