पटना ग्रामीण: जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा, राजद के डर से हमारा वोटर एनडीए में चला गया
जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने शनिवार दोपहर एक बजे बिहार चुनाव परिणामों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनसुराज का असली वोटर राजद के डर से NDA में शिफ्ट हो गया, जिससे पार्टी के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ा। उनके अनुसार, जनता में यह भय फैला कि महागठबंधन की सरकार आने पर राज्य में अस्थिरता बढ़ सकती है। इसी कारण कई मतदाता...