नगर निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 15 में जर्जर मकान बने जानलेवा खतरा, बाजार में शौचालय न होने से लोग खुले में जाने को मजबूर
डीडवाना।वार्ड नंबर 15: नगर निकाय चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हो चुके हैं और चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क में जुटे हैं, लेकिन वार्ड नंबर 15 के मतदाताओं का रुख इस बार वादों से ज्यादा धरातल पर अटकी समस्याओं को लेकर सख्त नजर आ रहा है। क्षेत्र के लोग सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े दो सबसे बड़े मुद्दों को लेकर प्रत्याशियों से सीधे जवाब मांग रहे हैं।गुरुजी गली के बाहर और आसपास के हिस्सों में कई सालों से खाली पड़े पुराने मकान अब जानलेवा खतरा बन चुके हैं। इनमें से कई इमारतों की दीवारें गिर चुकी हैं और घरों के भीतर बड़े-बड़े पेड़-पौधे और झाड़ियां उग आई हैं। जर्जर हो चुकी ये दीवारें किसी भी वक्त भारी बारिश या आंधी में धराशायी हो सकती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन जर्जर मकानों के पास से रोजाना सैकड़ों लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है।
इसके अलावा, वार्ड नंबर 15 के इस पूरे क्षेत्र में बड़ा मुख्य बाजार होने के बावजूद सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। खरीददारी के लिए आने वाले हजारों ग्राहकों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। शौचालय न होने के कारण लोग मजबूरी में गलियों और पुरानी दीवारों के पास खुले में शौच करने को विवश हैं। इससे न केवल इलाके में भीषण दुर्गंध फैल रही है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के दावों की पोल भी खुल रही है।चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के सामने वार्डवासी इन मुद्दों को प्राथमिकता से उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का स्पष्ट कहना है कि इस बार चुनाव में वोट उसी प्रत्याशी को मिलेगा जो जीत दर्ज करने के बाद जो गोवंश गलियों में बाजारों में सड़कों पर घूम रहे हैं उन्हें गौशाला में भिजवाएंगे आएंगे।सावर्जनिक शौचालय बनवाएंगे और जो भी समस्याएं हैं टूटी सड़कों की रिपेयरिंग करवाएंगे और इन समस्याओं को पूरा करेंगे।
Didwana, Nagaur | Sep 5, 2026