बेलहर: निमिया गांव से पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Feb 19, 2024 थाना क्षेत्र के निमिया गांव से पुलिस ने दो वारंटी बिट्टू साह और मिथुन साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों वारंटियों को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की दोनों वारंटियों का जमानत रद्द हो जाने के कारण दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।