बेलहर: थाना परिसर बेलहर में आगामी चुनाव को लेकर अंतर जिला थानाध्यक्षों की हुई बैठक, एक दूसरे का सहयोग करने का लिया गया निर्णय
Belhar, Banka | Feb 17, 2024 थाना परिसर बेलहर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अंतर जिला थानाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में बेलहर और झाझा के थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद और लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने भाग लिया। बैठक में चुनाव के दौरान अपराधी, शराब, नक्सली, ब्लैक मनी और मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई में एक दूसरे को सहयोग करने और संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।