बेलहर: CHC बेलहर में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना किया विरोध प्रदर्शन
Belhar, Banka | Feb 16, 2024 बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। आशा ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस भी निकाला। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया की राज्य सरकार पिछले हड़ताल में मानदेय एक हजार से बढ़ाकर ढाई हजार रुपए नवंबर माह से ही लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक लागू नहीं किया गया है।