बेलहर: नावाडीह और बदला गांव से दो वारंटी और साहबगंज से एक शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Belhar, Banka | Feb 18, 2024 थाना क्षेत्र के नावाडीह से दो वारंटी भोला मंडल और बदला गांव से दशरथ यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि साहबगंज बाजार से एक बाइक सवार शराब तस्कर सुईया थाना क्षेत्र के केंदुआ झरना निवासी समीर मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 22 लीटर शराब और बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटियों और शराब तस्कर को आज न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।