बेलहर: जदयू पंचायत अध्यक्ष के निधन पर नविबांध रांगा पहुंचकर विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना
Belhar, Banka | Feb 18, 2024 प्रखंड क्षेत्र के नवीबांध रांगा गांव में जदयू के पंचायत अध्यक्ष शशिभूषण मंडल उर्फ टुनटुन मंडल के निधन पर स्थानीय विधायक मनोज यादव गांव पहुंचकर शोक एंवेडना व्यक्त किया। विधायक ने शोकाकुल परिवार जनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढाढस बंधाया। इस मौके पर जदयू जिला महासचिव गोपाल कृष्ण गोयल, मुखिया रामानंद पंडित, प्रखंड अध्यक्ष सूरज हंसदा सहित अन्य उपस्थित थे।