सुपौल में भुजा-पकौड़ी खाते समय मारी गोली:युवक की मौके पर मौत; 5 हजार के लेनदेन में 5 राउंड फायरिंग, माथे-पेट में लगी गोली
सुपौल में 5 हजार रुपए की लेनदेन विवाद में युवक की पेट और माथे में पांच राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी। युवक एक दुकान में बैठकर भूजा-पकौड़ी का नाश्ता कर रहा था।
इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आए, और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार और वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 की है।
मृतक की पहचान बनेलीपट्टी पंचायत निवासी गोपाल मंडल के 32 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार मंडल के रूप में हुई है।
Bihar, India | Jun 15, 2026