देवरी: घोंसे छठ घाट पर बीडीओ की अध्यक्षता में चलाया गया सफाई अभियान
Deori, Giridih | Nov 15, 2026 देवरी प्रखंड सहित देवरी प्रखंड के घोंसे पंचायत स्थित घोंसे गांव के छठ घाट पर रविवार को साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमा्र बंधु कश्यप ने की। अभियान के दौरान छठ घाट, तालाब के आसपास और मेला स्थल की साफ-सफाई की गई। कचरा हटाकर घाट को स्वच्छ किया गया, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।