स्पीति: बाढ़ से क्षतिग्रस्त चौखंग-नैनगार सड़क 24 घंटे में बहाल, राहत मिली
बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त चौखंग-नैनगार सड़क को लोक निर्माण विभाग ने सिर्फ 24 घंटे में पुनः खोल दिया है। जिससे स्थानीय लोगों और वाहनों को सुविधा मिली है और जनजीवन फिर से सामान्य होने लगा है।