कुंडा: डेरवा में फेरीवाले पर लाठी से किया गया हमला, मुकदमा दर्ज करने की मांग
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी मकसूद अली पर साइकिल से फेरी कर लौटते समय हमला हुआ। सोमवार दोपहर 2 बजे एसपी से शिकायती पत्र देकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, धमसौटी गांव के पास मनोज नामक युवक ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से म