पिंड्रा: चोलापुर में महिला का सोने का मंगलसूत्र छीनकर बदमाश हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस की टीम
चोलापुर थाना क्षेत्र के गहुरा गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। यह घटना गोसाईपुर चौकी अंतर्गत हुआ, जहां सत्येंद्र पटेल की पत्नी बीमार बच्चों का इलाज करा कर शहर से लौट रही थी। इस दौरान स्थानीय बाजार से घर जाते समय सुनसान रास्ते पर दो नकाबपोश बाइक स्वरों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।