बिहार की विकास योजनाओं की समीक्षा, एयरपोर्ट और सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा...
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आधारभूत संरचना, हवाई संपर्कता, शहरी विकास और बाढ़ प्रबंधन से जुड़े प्रस्तावों एवं योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे और सोनपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इनमें परियोजनाओं की कार्ययोजना, तकनीकी पहलुओं और आवश्यक प्रक्रियाओं पर विचार किया गया। इसके साथ ही सोनपुर सैटेलाइट सिटी के प्रस्तावित विकास, बिहार में बाढ़ प्रबंधन से संबंधित योजनाओं तथा नारायणी पथ और गंगा-अंबिका भवानी पथ के निर्माण से जुड़े विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे।
बैठक में विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के साथ योजनाओं को आगे बढ़ाने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की।
#Bihar #SamratChoudhary #BiharDevelopment #BiharNews
Kahara, Saharsa | Nov 26, 2026