करनाल: मुरादगढ़ से थाना इन्द्री में दर्ज लहसून चोरी के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, लहसून से भरी बोरियां बरामद
Karnal, Karnal | Sep 23, 2024 थाना इन्द्री क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ से एक व्यक्ति द्वारा उसके बाड़े से लहसून की भरी बोरियां चोरी होने के संबंध में शिकायत दी गई, जिसपर थाना इन्द्री में मुकदमा नंबर 567 दिनांक 17.09.2024 धारा 305, 331.4 भा.न्या.सं. के तहत दर्ज किया गया। मामले की जांच की जिम्मेवारी उप निरीक्षक चरण सिंह को सौंपी गई, इस मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया।