🚩 श्रावणी मेला–2026 | जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार 🚩
जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार ने श्रावणी मेला-2026 को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संयुक्त ब्रीफिंग दी।
✅ रूट मैप के माध्यम से सेक्टरवार दायित्व एवं प्रतिनियुक्ति स्थल की विस्तृत जानकारी
✅ भीड़ प्रबंधन हेतु वायरलेस संचार के माध्यम से निरंतर समन्वय एवं Prompt Response के निर्देश
✅ सभी मेडिकल कैंप, नियंत्रण कक्ष एवं आवश्यक सेवाओं को पूर्णतः सक्रिय रखने का निर्देश
✅ संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं QRT (Quick Response Team) की विशेष प्रतिनियुक्ति
✅ ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का संकल्प — श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम, व्यवस्थित एवं श्रद्धामय श्रावणी मेला का अनुभव उपलब्ध कराना।
श्रावणीमेला2026 #बाबासिद्धेश्वरनाथ #बराबर #Jehanabad #DistrictAd
Jehanabad, Bihar | Jul 29, 2026