तोकापाल: तेलीमारेंगा के किसान महादेव मौर्य ने धान रोपाई मशीन से उन्नत खेती-किसानी को दी नई दिशा
Tokapal, Bastar | Jul 31, 2026 कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि यंत्रों के बढ़ते उपयोग ने किसानों की राह बेहद आसान कर दी है। इसी कड़ी में तेलीमारेंगा गांव के प्रगतिशील किसान महादेव मौर्य ने इस बार धान रोपाई के लिए आधुनिक राइस ट्रांसप्लांटर (धान रोपाई मशीन) का उपयोग कर पारंपरिक खेती को एक नया मोड़ दिया है।