खानपुर: तालुका विधिक सेवा समिति ने खानपुर क्षेत्र के मऊ बोरदा गाँव के राजकीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया
तालुका विधिक सेवा समिति ने खानपुर क्षेत्र के मऊ बोरदा गाँव के राजकीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।तालुका विधिक सेवा समिति के अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग बताया कि विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र द्वारा शिविर में छात्र-छात्राओं को कानूनी योजनाओं की जानकारी दी गई ।