घाटमपुर: बिधनू में समाधि के ऊपर अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर हुआ विवाद, 5 लोग पुलिस हिरासत में
बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर स्थित जामु मोड़ के पास समाधि के ऊपर अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया। आश्रम के संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया की प्रकरण में मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को और आश्रम के लोगों को समझाया गया है।दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।