घाटमपुर: साढ़ थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
साढ़ थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त विजय उर्फ गोलू को करचूली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया उपनिरीक्षक नवनीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।