घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
घाटमपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर भदरस तिराहे से थोड़ी दूर आगे पुलिया पर बैठे शातिर वाहन चोर अभिषेक सिंह उर्फ पंकज को बुधवार दोपहर 1:32 पर गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गए शातिर चोर के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।