घाटमपुर: सजेती में डंपर ने युवक को मारी टक्कर, फिर मजदूर को कुचला, मजदूर की दर्दनाक मौत, जनता ने चालक को पीटा
सजेती कस्बे में डंपर ने पहले युवक को टक्कर मारी और फिर भागने की कोशिश में सड़क के गड्ढे भर रहे मजदूर राधेश्याम को कुचल दिया। हादसे में राधेश्याम की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6बजे बताया गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी।चालक को हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।