घाटमपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को घाटमपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
घाटमपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी अजय उर्फ दामू को धरमपुर बंबा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे ने बुधवार शाम 5:15 बजे बताया उपनिरीक्षक फौरन सिंह के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।