14 साल से अधूरा पड़ा शिवबखरी अस्पताल अब होगा शुरू, विधायक गणेश चंद्र चौहान के प्रयासों से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 13-14 वर्षों से अधूरा पड़ा शिवबखरी (सुबखरी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब जल्द ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए शुरू होने जा रहा है।
अस्पताल के दोबारा निर्माण और संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को अस्पताल का शुभारंभ किया जाएगा। इससे धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। अस्पताल के शुरू होने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के लगातार प्रयासों के बाद अस्पताल के संचालन का रास्ता साफ होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से अधूरे पड़े अस्पताल को शुरू कराने की दिशा में विधायक के प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं।
अस्पताल का संचालन शुरू होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वर्षों से अस्पताल के शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों में अब इसे लेकर खास उत्साह है।