आबू रोड: माउंट आबू विंडर मेयर लेक में जलकुंभी का कहर, मछलियों के मरने का किया दावा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
माउंट आबू के ACJM कोर्ट के पास स्थित विंडर मेयर लेक/तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी फैलने से मछलियों को ऑक्सीजन नहीं मिलने और उनके मरने की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने उपखंड अधिकारी (SDM), माउंट आबू को ज्ञापन सौंपकर तालाब की तत्काल सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।