सेवा संकल्प अभियान: आगर में 17 सितंबर को होंगे दो बड़े आयोजन
जिला चिकित्सालय में बृहद रक्तदान शिविर,
मोतीसागर कमल कुण्डी पर सजेगा "आशीर्वाद के दीयों" का विहंगम दृश्य
कलेक्टर डॉ. मीना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
प्रदेश में 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय आगर में गुरुवार को दो प्रमुख आयोजन होंगे। प्रातः 11:00 बजे से जिला चिकित्सालय में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, वहीं सायं 7:00 बजे मोतीसागर तालाब स्थित कमल कुण्डी पर *"आशीर्वाद का दीया"* कार्यक्रम आयोजित होगा।
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार शाम को दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
कमल कुण्डी मोती सागर 5001 दीपों से जगमगाएगा ।
कलेक्टर डॉ. मीना ने सर्वप्रथम मोतीसागर तालाब स्थित कमल कुण्डी पहुंचकर "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया। नगर पालिका अधिकारी श्री कुशाल सिंह डुडवे ने अवगत कराया कि नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम के लिए 5001 दीप प्रज्वलित करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से दीप प्रज्वलन किया जाएगा। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रक्तदान शिविर की तैयारियां परखीं
तत्पश्चात कलेक्टर डॉ. मीना ने जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार एवं सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील को निर्देश दिए कि रक्तदाताओं के लिए पृथक वार्ड तैयार किया जाए तथा रक्तदान की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि शिविर के लिए पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए तथा रक्त संग्रहण बैग एवं रक्तदान के बाद रक्त बैग को सुरक्षित रखने सहित अन्य संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। यह रक्तदान शिविर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Rewa Rewa
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#agarmalwa
#आगरमालवा