नौगावां सादात: नौगांवा के गांव अकबरपुर पट्टी में काटे गए आम के हरे-भरे पेड़, ग्रामीण परेशान, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे की नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी में भूमाफियाओं ने आम के हरे भरे पेड़ काट दिए, वहीं के रहने वाले राजकुमार, चंद्रपाल, प्रदीप, सोनू ने इस घटनाक्रम का वीडियो सोमवार सुबह 7:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।