🚨 फरेंदा पुलिस का बड़ा एक्शन! दिल्ली और देहरादून के दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पैकेटों में मिले 40 मोबाइल फोन 🚨
महराजगंज।मोबाइल चोरी के मामले में फरेंदा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो राज्यों से जुड़े एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल आठ अलग-अलग पैकेटों में रखे गए थे।
📱बरामद मोबाइल:-
- वनप्लस – 14 मोबाइल
- एप्पल आईफोन – 8 मोबाइल
- रेडमी – 6 मोबाइल
- वीवो – 4 मोबाइल
- सैमसंग – 2 मोबाइल
- नथिंग – 2 मोबाइल
- ओप्पो – 2 मोबाइल
- पोको – 1 मोबाइल
- रियलमी – 1 मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, मुकदमा संख्या 326/2026 धारा 317(2) बीएनएस से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार, 21 नवंबर को नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर बस स्टॉप बोर्ड के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी मनमोहन सिंह राणा (41) और देहरादून निवासी संगीता सिंह (42) के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस बरामद मोबाइलों के स्रोत और उनके वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है। इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन मिलने के बाद मामले की जांच अहम मानी जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
आठ पैकेटों में 40 मोबाइल आखिर कहां से आए थे? जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
📢 पूरी खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #FarendaPolice #MaharajganjPolice #MobileRecovery #MobileTheft #UPPolice #BreakingNews #UPNews #PoliceAction #Farenda #Dehradun #Delhi
Maharajganj, Maharajganj | Nov 22, 2026