मधुपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।इसी क्रम में सामान्य प्रेक्षक राकेश कुमार ने मधुपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने बूथों की सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कर्मियों की सुविधा तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।