अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में मंगलवार को शाम 6 बजे जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा गौशाला संवर्धन एवं गोबर से बने उत्पादों के निर्माण का विकास करने पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य स्थानीय गौपालकों को प्रोत्साहित कर गौपालन को सशक्त बनाना है।