गुना: गुना के आजीविका मिशन में 3.74 करोड़ रुपये का गबन, जांच के बाद डीपीएम हटाया, 3 अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज
गुना जिले में एमपी राज्य आजीविका मिशन में ₹3.74 करोड़ की वित्तीय अनियमित के मामले में 2 अगस्त को सामने आई जानकारी में कलेक्टर ने जिला परियोजना प्रबंधक सोनू सुशील यादव को आजीविका मिशन से हटकर ग्राम उद्योग विभाग में अटैच किया है। इसी मामले में 25 जून 2026 को कैंट थाने में तीन अधिकारियों पर मामला दर्ज हो चुका है विभागीय जांच जारी है जिस पर आगे कार्रवाई होगी।