फर्रुखाबाद: ग्राम हन्या में हुए भीषण अग्निकांड में पांच घर जल गए, 20 जानवरों की जलकर हुई मौत, रहने को नहीं बची छत
फर्रुखाबाद जनपद में भीषण आग से 5 घर जलकर खाक हो गए। 20 से ज्यादा मवेशी जिंदा जल गए। एक चिंगारी से घर में लगी आग तेज हवाओं के कारण फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के घरों को चपेट में ले लिया। लोग घंटों तक आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे। लेकिन हवा तेज होने के चलते काबू पाना मुश्किल हो गया। घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया..