अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को बरगंवा से किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने बरगंवा से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी भोला भारद्वाज को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगंवा में एक व्यक्ति के द्वारा महुआ शराब की बिक्री की जा रही है।