अकलतरा पुलिस ने परसाहीबाना से 2.7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी हरिशंकर रत्नाकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परसाहीबाना गांव में महुआ शराब की बिक्री की जा रही है।