अकलतरा: NH49 अर्जुनी गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 1 युवक की अस्पताल में हुई मौत, दूसरे युवक को आई चोट
दरअसल, बरगंवा के भागीरथी ध्रुवे ने बताया कि उसके भाई राहुल और आलोक अर्जुनी तरफ से बरगंवा की तरफ आ रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल राहुल ध्रुवे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक को सिम्स रेफर किया गया।