अकलतरा: अकलतरा में पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में नपा अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी सहित महिलाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अकलतरा में पहलगाम में हुए आतंकी घटना के विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी सहित महिलाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।अकलतरा के मिथ्या भवन से महामाया मंदिर तक भव्य आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने भारत माता की जय, आतकंवादी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए और आतंक के विरुद्ध अपना सशक्त विरोध किया।