युवा निशानेबाज डॉ. अभिनव साहू ने राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जगह बनाई है। अकलतरा के डॉ. राकेश साहू के पुत्र डॉ. अभिनव ने दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल 50 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 597.3 अंक हासिल कर यह उपलब्धि पाई।