अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले सहयोगी चॉइस सेंटर के संचालक को किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले सहयोगी चॉइस सेंटर संचालक शुभम साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने BNS की धारा 319 ( 2 ), 336 ( 2) ( 3), के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार सहयोगी आरोपी से प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और लैपटॉप, मॉनिटर, CPU अन्य सामान सहित मोबाइल को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी, बिलासपुर जिले के बेलटोकरी गांव का रहने वाला है।