आज दिनांक 08.10.2026 को राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने एवं स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के सभी जिलों में एमएसएमई केंद्र (MSME Kendra) का पटना से उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र, रोहतास में भी एमएसएमई केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में रोहतास जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रोहतास श्री आशीष रंजन शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के तहत राज्य के कुल 4,800 चयनित लाभार्थियों को ₹2 लाख की दर से प्रथम किस्त प्रदान की जा रही है। इसमें रोहतास जिले के 218 लाभुक शामिल हैं।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार एमएसएमई नीति-2026 का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए एक करोड़ से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित करना है। कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री क्लस्टर विकास योजना-2026’ का भी लोकार्पण किया गया। इसके माध्यम से ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्लस्टर’ एवं ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ की अवधारणा को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जारी बिहार एमएसएमई नीति-2026 का मुख्य उद्देश्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ एमएसएमई इकाइयों का पंजीकरण तथा एक करोड़ से अधिक नए रोजगार के अवसरों का सृजन करना है। उन्होंने कहा कि रोहतास सहित राज्य के सभी जिलों में एमएसएमई केंद्रों की स्थापना से नए एवं संभावित उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण, उद्यम पंजीकरण एवं अन्य औद्योगिक सुविधाओं की जानकारी और सहायता स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई केंद्र जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने, स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन, नए उद्यमों की स्थापना तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने*की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को औद्योगिक गतिविधियों से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
जिला उद्योग केंद्र, रोहतास में स्थापित एमएसएमई केंद्र के माध्यम से वर्तमान एवं संभावित उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण, उद्यम पंजीकरण तथा अन्य औद्योगिक सुविधाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल जिले में औद्योगिक विकास एवं स्थानीय उद्यमिता को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
#IPRD
#BiharIndustriesDept
#MSME
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
Patna, Bihar | Oct 8, 2026