घाटोल: तेजपुर शिव मंदिर के पास नीलगाय का छोटा बछड़ा आबादी क्षेत्र में हाईवे पर आया, बने दुर्घटना के हालात, कराया रेस्क्यू
बांसवाड़ा - घाटोल मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर 2 बजे लगभग तेजपुर गांव के शिव मंदिर के पास एक नीलगाय का बच्चा जंगल से दौड़ता हुआ आया । जो जंगल से भटकर कर बिच सड़क पर आ गया। और उसके पीछे कुत्तो का झुण्ड हमला करने के लिए दौड़ने लगे.इस इस बीच सड़क पर अपरा -तपरी मच गई एवं दुर्घटना के हालात बन गए हैं। तेजपुर निवासी विजयतेली ने बताया की बचड़े का सुरक्षित रेस्कयु किया।