तिजारा: रभाना में रात्रि चौपाल का आयोजन, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, कुल 55 मामले आए, 10 म्यूटेशन मामलों में रिपोर्ट जारी
Tijara, Alwar | Apr 24, 2026 टपूकड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत रभाना में शुक्रवार रात 8:00 बजे जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 55 मामले दर्ज किए गए इसके अलावा 10 म्यूटेशन मामलों में मौके पर ही रिपोर्ट जारी की गई। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और समाधान के निर्देश दिए।