चंबा: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने करवट लेते हुए ताजा बर्फबारी दर्ज की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है, वहीं आसपास के पर्वतीय इलाकों का नजारा भी बेहद खूबसूरत हो गया है।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भरमौर और साच पास क्षेत्र में बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए बिना आवश्यक जानकारी और तैयारी के यात्रा करने से बचें।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
बर्फबारी के बाद भरमौर और साच पास क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है, जिससे पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है।
बाइट मुकेश रेप्सवाल डीसी चंबा।
#Chamba #Bharmour #Manimahesh #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Sep 17, 2026