लाहौल-स्पीति में ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लाहौल-स्पीति में पवित्र ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान अचानक मौसम खराब होने और बर्फबारी से श्रद्धालु मुश्किल में फंस गए। करीब 300 श्रद्धालुओं में से अब तक 270 से अधिक को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया से प्रभावित हुए हैं। मृतक महिलाओं की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मौत के वास्तविक कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
#LahaulSpiti #DrilburiParikrama #HimachalPradesh #Snowfall #RescueOperation #HighAltitudeSickness #Hypothermia #HimachalNews #BreakingNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Sep 17, 2026