मोदनगंज: देहुंनी में आयोजित भागवत कथा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अगले तीन दिनों तक रहेगा कार्यक्रम जारी
देहुंनी में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। दरअसल हुलासगंज लक्ष्मी नारायण मठ के मठाधीश हरेरामा आचार्य जी महाराज के द्वारा प्रवचन का कार्य किया जा रहा है जिसे सुनने को लेकर आसपास के गांव से सैकड़ो की संख्या में लोग यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं।