➡️ किसानों को सहकारी संस्थाओं से जोड़कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं : अपेक्स बैंक प्रशासक महेन्द्र यादव
➡️ ऋण वितरण एवं वसूली के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक), भोपाल के प्रशासक श्री महेन्द्र यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बैतूल की समीक्षा बैठक बैंक मुख्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासक श्री यादव ने जिला बैंक की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की। इसमें अल्पावधि फसल ऋण वितरण एवं वसूली, जमा अमानत, डेबिट कार्ड एवं रुपे केसीसी कार्ड वितरण, सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत पैक्स कंप्यूटरीकरण, रासायनिक खाद का भंडारण एवं वितरण, एम-पैक्स के व्यवसाय विविधीकरण के लिए चिन्हित गतिविधियों, टर्म लोन तथा कवच योजना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशासक श्री यादव ने निर्देश दिए कि ऋण वितरण एवं वसूली के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को जमीनी स्तर पर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को सहकारी संस्थाओं से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाए तथा अधिक से अधिक किसानों को संस्था का सदस्य बनाकर केसीसी कार्ड वितरित किए जाएं, ताकि किसान शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने वाली योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पंवार, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, उपायुक्त सहकारिता जिला बैतूल, बैंक के अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 5, 2026