गंगधार झालावाड़
मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में आक्रोश राष्ट्रपति के नाम गंगधार उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ (लुका चिकनियां गांव) में 7 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के खिलाफ झालावाड़ जिले के चौमहला में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला है।आम नागरिक समिति के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने एकजुट होकर राष्ट्रपति के नाम गंगधार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि:मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। दोषियों को जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा मिले। पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त और सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएं।अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो जनता की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
#JusticeForVictim #JhalawarNews #DagNews #Choumahla #MandsaurIncident StrictAction FastTrackCourt WeWantJustice StopViolenceAgainstChildren PublicOutrage