ग्रामीण अंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर, भोजपुर बैरिया में वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में भाजपा नेता एवं बैरिया विधानसभा के दावेदार इंजीनियर दिनेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना, अनुशासन एवं पूरी मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।#Bairia #Ballia #Balliakhabar #Dineshsingh
Belthara Road, Ballia | Nov 29, 2026