मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मशहूर फिल्मी डायलॉग दोहराकर राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है।'
गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत आयोजित मंडल स्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' की स्थिति थी, जबकि आज उत्तर प्रदेश माफिया, दंगा और कर्फ्यू से मुक्त है।
योगी ने युवाओं को टैबलेट का इस्तेमाल रील देखने के बजाय पढ़ाई, तकनीकी कौशल और रोजगार के अवसर तलाशने में करने की सलाह भी दी।
#YogiAdityanath #AkhileshYadav #UPPolitics #UttarPradesh #UPNews #Balliakhabar