सोहागपुर: हनुमान जयंती के अवसर पर कल्याणपुर हनुमान मंदिर से नगर में निकाली गई शोभायात्रा
जिले में हनुमान जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग भगवा झंडा लिए जय श्रीराम, बजरंग बली के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा कल्याणपुर स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई जो पुरानी बस्ती, राम मंदिर सहित नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।