फिरोज़ाबाद: टापा खुर्द इलाके में इंजन में पेट्रोल डालते डालते समय लगी आग,हादसे में एक किसान गंभीर झुलसा
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द इलाके में पुष्पेंद्र नामक इंजन में लगी आग की चपेट में आने से झुलस गया है। बताया जाता है पुष्पेंद्र खेत में पानी लगाने के चलते इंजन में पेट्रोल डाल रहा था। इसी दौरान आग लग गयी। जिसकी चपेट में आकर झुलस गया। परिवार के लोगो ने गंभीर हालत किसान को अस्पताल में भर्ती करा दिया है